आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया है। गांव जोनई मोड़ पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए। 
घटना देर रात तकरीबन एक बजे की है। थाना सैंया के इरादतनगर से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कासगंज के सोरों कावड़ लेने जा रहे थे। गांव जोनई मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पलट गई।
घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। घायलों के मुताबिक ट्रैक्टर के आगे अचानक गाय आ गई थी, जिसे चालक ने बचाने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।
मृतकों में राम हरि पुत्र समर सिंह निवासी पचमढ़ी, ओमप्रकाश त्यागी पुत्र बाबूलाल निवासी बंशीपुरा, राजेश पुत्र अशोक निवासी डुंडापुर और योगेश पुत्र रामजीलाल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?