उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर एन कोलांची को थानेदारों की तैनाती में अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह बुलंदशहर के नए एसएसपी बनाए गए हैं जबकि चंदौली में हेमंत कुटियाल को तैनाती दी गई है। कुटियाल एसडीआरएफ में सेनानायक के पद पर तैनात थे।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मीडिया को बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बुलंदशहर में थानेदारों की तैनाती में अनियमितता की बात सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से गोपनीय जांच कराई। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए जिसके बाद डीजीपी ओम प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर एसएसपी बुलंदशहर को निलंबित कर दिया गया।
गोपनीय जांच के दौरान पाया गया कि बुलंदशहर में दो थाने ऐसे थे जहां सात दिन से भी कम समय की तैनाती थानेदारों को दी गई जबकि एक थाना ऐसा था जिस पर मात्र 33 दिन में थानेदार को बदल दिया गया जो डीजीपी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत था। इतना ही नहीं कोलांची ने दो ऐसे थानेदारों को बतौर प्रभारी तैनात कर दिया जिनको पूर्व में परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है।
ऐसे में कोलांची के द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी। अवस्थी ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर की उक्त कार्य प्रणाली से पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी थाना प्रभारी के स्थायित्व में कमी आई है। कोलांची की इस करतूत से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?