राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पास किए जाने के नरेंद्र मोदी ने पीठ थपा-थपाकर गृहमंत्री अमित शाह की सराहना की है।राज्यसभा में गृह मंत्री ने सवालों के जवाब दिए और उसके बाद बिल पास कर दिया गया। बिल पास होने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. कार्यवाही स्थगित होते ही अमित शाह पीएम मोदी का हाथ पकड़ कर नतमस्तक हो गए। इसके बाद पीएम मोदी ने अमित शाह की पीठ थपथपाई।पीएम मोदी ने बाद में ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी. पीएम ने लिखा, ‘गृहमंत्री अमित शाह का राज्यसभा में भाषण व्यापक और व्यावहारिक था।उन्होंने अपने भाषण में अतीत के अन्याय को उजागर किया है और जम्मू कश्मीर के भाई-बहनों के लिए हमारे नजरिये को प्रस्तुत किया।
वहीं, पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने भी राज्यसभा में भाषण के लिए अमित शाह को बधाई दी। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को उत्कृष्ट भाषण के लिए बहुत बहुत बधाई।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहास में एक जगह अर्जित की है। आज उन्होंने जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प दिखाया है, वह साबित करता है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। पूरे देश को बधाई।
वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। जेपी नड्डा ने कहा कि आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा जब भारत की एकता और अखंडता को पुनर्स्थापित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने का संकल्प लाकर कश्मीर को पूर्ण रूप से विकास की धारा के साथ जोड़ने का मार्ग साफ किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?