
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रशासनिक मशीनरी से पूरी तरह सजग रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, मजहबी संगठनों व सामाजिक संगठनों के नेताओं व आम जनता से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में राज्य प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में पैदा हालात की समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल के चार सलाहकार के विजय कुमार, केके शर्मा, के स्कंदन और फारूक खान के अलावा मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम भी मौजूद रहे। सलाहकार के विजय कुमार, के स्कंदन और फारूक खान दोपहर बाद ही जम्मू प्रांत का जायजा लेने के बाद श्रीनगर पहुंचे थे।
उन्होंने राज्यपाल को जम्मू प्रांत के हालात से अवगत कराने के साथ ही कश्मीर घाटी में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता, आपूर्ति और लोगों को बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्य के मौजूदा आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य में कानून व्यवस्थ बनाए रखने के लिए किए गए विभिन्न प्रशासनिक प्रबंधों के असर से अवगत कराते हुए बताया कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने राज्यपाल को बताया कि तीन माह से भी ज्यादा समय के लिए वादी में सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?