आगरा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें थम नहीं रही है। इससे लोग दहशत में हैं। फिरोजाबाद, मथुरा में भी बच्चा चोरी का शोर मचने लगा है। आगरा में तो बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। एसएसपी की ओर से जारी वीडियो भी दिखाया जा रहा है। इसमें एसएसपी बता रहे हैं कि बच्चा चोरी की बातें सिर्फ और सिर्फ अफवाह हैं। जिले में एक बार फिर अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों के चलते भीड़ विवेकहीन हो रही है, जिसका खामियाजा बेकसूरों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी सामने आया है। इस बार भीड़ ने इंसानियत तार तार कर दी। थाना शमसाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर रेलवे पुल के पास महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीट दिया। हद तो तब हो गई, जब लोगों ने महिला के दोनों हाथ पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को बचाया। आगरा जिले में बीते दो दिन से बच्चा चोर गैंग के सक्रिय होने की अफवाह चल रही है। शमसाबाद में सभी स्कूलाेें में पुलिस तैनात रही। इधर शाम को थाना न्यूआगरा के अंतर्गत नगला बूढ़ी में चार युवकों को भीड़ ने धुन डाला। ये चारों हिसार के रहने वाले हैं और मारुति ईको से यहां फेरी लगाने आए थे।
बताया जाता है कि आगरा रोड पर बुधवार सुबह पुल के पास एक महिला घूम रही थी। कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। महिला गुजरात की रहने वाली है, जिसके कारण लोगों की भाषा नहीं समझ पाई थी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने महिला से मारपीट कर दी और काफी दूर तक सड़क पर घसीटा गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार र्निवाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले में एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर पहचान करा कर कार्रवाई की जाएगी।
पहली घटना सैंया में हुई थी। वहां भी बच्चा चोर बताकर महिला को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद लादूखेड़ा में विवाहिता की पिटाई की गई। देहात के बाद शहर में भी घटनाएं हो रही हैं। भीड़ तंत्र हावी होता जा रहा है। शाहगंज में ही दो दिन में सात वारदातें हो चुकी हैं।
अभी तक की घटनाओं में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोग भिखारियों को बच्चा चोर बताकर अफवाह फैला रहे हैं। कई जगह मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को पीटा गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मलपुरा, फतेहाबाद में अफवाह फैलाने वाले लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जेल भेजा जाएगा।
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी बच्चा चोरी की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को अफवाह फैली कि गिरोह के बदमाश बच्चों को उठाकर ले जाता है तथा उनकी किडनी व लीवर निकाल कर उन्हें बेच देता है। इस अफवाह से महिलाएं अपने नौनिहालों को घर से बाहर ही नहीं निकलने दे रहीं है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत