
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। राज्यपाल ने शुक्रवार को महाकवि तुलसीदास की जन्मभूमि कासगंज जिले के गांव चंदनपुर घटियारी में पौधारोपण किया।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकॉप्टर करीब 10.30 चंदनपुर घटियाली में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गंगावन में राज्यपाल ने पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।
पौधारोपण के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोगों को पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मां-बाप अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा करती हैं, उसी तरह पौधों को भी अपनी संतान समझें।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदे्श में जनसंख्या के आधार पर 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में मुझे महाकवि तुलसीदास और अमीर खुसरो की जन्मभूमि पर पौधा रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें इन वृक्षों से प्रेम करना होगा और इनकी हिफाजत करनी होंगी।
इस अभियान के तहत गंगावन के 65 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक लाख एक हजार पौध रोपित होंगे, जिसमें औषधीय, फलदार वृक्ष होंगे। अलग-अलग उपवन बनाए जा रहे हैं जिसमें सहजन उपवन, गांधी उपवन, हरि वाटिका सहित अन्य उपवन बनाए गए हैं। जिलेभर में 15.68 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
पौधरोपण कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मंच पर एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके पुत्र राज्य सरकार में मंत्री संदीप सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक घंटे की पौधरोपण सूचनाएं संकलित होंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?