आगरा शहर में आज दिनदहाड़े के सिकंदरा में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर हमला कर दिया। उसने युवती पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल युवक और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
घटना थाना सिकंदरा के कैलाश मोड़ के समीप की है। घायल युवती शादीशुदा है। उसकी शादी दो महीने पहले हुई थी। हरियाली तीज पर वो अपने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह एक युवक चाकू लेकर घर में घुस गया।
युवक ने युवती की मां को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद युवती पर चाकू से कई वार किए। खुद को भी चाकू मार लिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती और युवक को अस्पताल भिजवाया। वहीं दरवाजा खुलने पर कमरे में बंद युवती की मां जब बाहर आई तो बेटी को खून से लथपथ देखकर बेसुध हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?