आगरा के बाद अब मथुरा में भी बच्चा चोर की अफवाहों से भीड़ हिंसक होने लगी है। थाना हाईवे क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रभान नगला में शुक्रवार को बच्चा चोर के शोर मचने पर लोगों ने कूड़ा बीनने वाले युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। भीड़ का दुस्साहस इतना कि मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी ने जब भीड़ से युवक को बचाने का प्रयास किया तो उनसे धक्कामुक्की की गई उन्हें अपना निशाना बना लिया भीड़ पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करने लगी । बाद में लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ा लिया। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
हाईवे थाना क्षेत्र की शंकरपुर कालोनी में पांच साल के बच्चे कान्हा की हत्या के बाद फैली दहशत से लोग सड़कों पर आ गए। शुक्रवार दोपहर को औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा बीन रहे दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया था। इनमें से एक तो किसी तरह से भाग निकला।
एक युवक को भीड़ ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि वो अधमरा हो गया। इसी बीच शंकरपुर कालोनी से लौट रहे एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए और भीड़ के बीच से उस युवक को निकालने की कोशिश करने लगे।
कुछ लोगों ने एसपी सिटी के साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एसपी सिटी के हमराह और पुलिस वालों ने किसी तरह से एसपी सिटी को भीड़ से निकाला। बाद में पुलिस भीड़ से बचाकर युवक को पास की फैक्टरी में ले गई।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?