सिपाही की छेड़छाड़ और जोर-जर्बदस्ती से आहत पीड़ित परिवार शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के सामने फफका तो वह भड़क उठे। पीड़ित मां-बेटी ने उन्नावकांड होने की याद दिलाई तो गुस्साए डिप्टी सीएम ने तत्काल प्रशासन को तलब किया। पीड़ित परिवार की कहानी सुनी तो उनका खून खौल उठा आगरा के डीएम को बुलाकर कहा आरोपी सिपाही पुलिस थाने तक पीटते हुये लाकर 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेजा जाये ।
शाहजहां गार्डन में पौधरोपण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आयोजन के पश्चात जैसे ही वहां से निकले, पीड़ित परिवार उनसे मिलने के लिए सुरक्षाकर्मियों से जद्दोजहद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे हटाया तो पीड़ित बेटी चीख उठी-‘डिप्टी साहब उन्नाव जैसी घटना आगरा में देखना चाहते हैं क्या? इन शब्दों को सुनकर उप मुख्यमंत्री के कदम जहां के तहां थम गए।
उन्होंने बेटी और उसके परिवार को तत्काल बुलाया। उनकी पीड़ा पूछी तो वह फट पड़े। बेटी, उसकी मां और पिता के अविरल आंसू बह निकले। रोते हुए बताया कि यमुनापार में तैनात एक पुलिसकर्मी बेटी से छेड़छाड़ करता है। स्कूल से लौटते वक्त पीछा करता है। बुरी नजर रखता है। मां के अश्लील वीडियो और फोटो जबर्दस्ती बना लिए हैं। उनके बल पर धमकी देता है। कभी भी घर में घुस आता है। कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस उसका साथ देती है।
बेटी ने बताया कि वह जैसे-तैसे आबरू बचा रही है। पीड़िता के पिता सरकारी मुलाजिम हैं। वह उनकी छवि भी धूमिल कर रहा है। परिवार की पीड़ा सुनकर डिप्टी सीएम भावुक हो गए। तत्काल जिलाधिकारी को बुलाया। मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। परिवार की पीड़ा सुनकर गुस्साए डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि आरोपी सिपाही को पीटते हुए थाने तक लाएं। 24 घंटे के अंदर उसे सलाखों के पीछे डाल दें। गिरफ्तारी के बाद रिपोर्ट सीधे उनके कार्यालय में दें।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत