आगरा शहर में शनिवार सुबह-सुबह पांच साल का मासूम स्कूल पढ़ने के लिये घर से निकला था रास्ते में उसके सीने खंजर घोंप कर हत्या कर दी गयी। खून से लथपथ मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्चा स्कूल के लिए घर से गया था। पिता ही छोडऩे गया था। पिता घर लौट आया लेकिन बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था। घर के अन्य सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया तो स्कूल के पास से ही एक निर्माणाधीन दुकान के पीछे बच्चे का लहूलुहान शव बरामद हो गया। पिता को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है।
शहर के थाना सदर के अंतर्गत महादेव नगर निवासी पाच वर्षीय ऋषि का शव कहरई मोड़ के पास एक दुकान के पास से मिला। ऋषि को उसका पिता अमित (26) विश्वकर्मा स्कूल छोडऩे गया था। अमित बच्चे को सुबह 7.20 बजे छोड़कर घर लौट आया। जबकि 9 बजे के करीब स्कूल से घर पर सूचना पहुंची ऋषि नहीं आया है तो परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। सीओ सदर विकास जायसवाल बच्चे की तलाश में निकल पड़े।
कहरई मोड़ पर बच्चे का शव मिल गया। बच्चे की हत्या धारदार हथियार से बेरहमी से की गई है। गले, सीने और हाथ पर प्रहार किए गए थे। बच्चे की पीठ पर बैग टंगा हुआ था। पुलिस जांच में अब तक जो बात सामने आई है, उसमें यह निकलकर आया है कि अमित मानसिक रूप से विक्षिप्त है और शराब का आदी है। रोजाना ऋषि की दादी स्कूल छोडऩे जाती थीं। आज अमित उसे जबरदस्ती स्कूल छोडऩे के लिए लेकर गया था। परिवारीजन भी अमित पर भरोसा नहीं करते थे। अभी तक यही माना जा रहा है कि अमित ने ही ऋषि की हत्या की है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया है और खबर लिखे जाने तक उससे पूछताछ जारी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?