दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने वाले ताजमहल के साये में सोमवार सुबह ईद-उल-
जुहा (बकरीद) पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर लोगों ने दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। फतेहपुर सीकरी में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है।बकरीद की नमाज के दौरान ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। इसके कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज व आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था।
नमाजियों के साथ तमाम देशी-विदेशी पर्यटक भी ताजमहल के अंदर सुबह से मौजूद थे। खुदा की इबादत में झुकते सिर और इसके बाद त्योहार की खुशियां, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा था। हर ओर प्रेम और सद्भाव दिखाई दिया।
फतेहपुर सीकरी में भी शांति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत