उत्तर प्रदेश के जिले बदायूं में बदायूं-बिसौली मार्ग स्थित एक ईदगाह के सामने से गुजर रहे कांवड़ियों पर हुए पथराव में 12 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
बताया जाता है घटना सोमवार को उस समय हुई जब कांवड़िए तेज आवाज में धार्मिक गाने बजाते हुए ईदगाह के सामने से निकल रहे थे। ‘इस्लामनगर थानाक्षेत्र स्थित ईदगाह में उस समय काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने जमा हुए थे।
इसी बीच हरिद्वार से जल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कुछ कांवड़िए ईदगाह के सामने से गुजरने लगे। कांवड़ के साथ बज रहे डीजे साउंड सिस्टम का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इस पर कांवड़ियों ने डीजे सिस्टम बंद कर दिया।
इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।’ ट्रैक्टर वाले ने जान बचाने के लिए मौके से ट्रैक्टर को तेजी से भगाया। जानकारी के मुताबिक लगभग दो किलोमीटर तक उपद्रवी मोटरसाइकिल से ट्रैक्टर के पीछे लगे रहे और नई बस्ती मोहल्ला पछाया में ट्रैक्टर को घेरकर उनपर जमकर पथराव कर दिया। वहीं घटना से गुस्साए कावड़ियों ने बिसौली रोड पर जाम लगा दिया है। उपद्रवियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की भी की गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?