जयपुर शहर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर जेडीए सर्किल के बाद सोमवार को त्रिमूर्ति सर्किल पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार ईको स्पोटर्स कार के कहर में पल्सर बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसका एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। इस संबंध में दुर्घटना थाना (पूर्व) पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार व क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि हादसे में वैभव सिंहल (20) की मौत हो गई। वह सीए की तैयारी कर रहा था। वहीं, हादसे में घायल प्रज्जवल डंगायच है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 4 बजे दोनों दोस्त किसी बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। वे जेएलएन मार्ग पर त्रिमूर्ति सर्किल से एसएमएस अस्पताल की तरफ जा रहे थे। तभी सर्किल क्रॉस करते वक्त राजापार्क की तरफ से टोंक रोड की तरफ जा रही ईको स्पोटर्स कार ने पल्सर बाइक को टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर सवार वैभव व प्रज्जवल उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार वहां से निकल गई। थानाप्रभारी ने बताया कि घटना के बाद वहां से गुजर रही पूजा बैरवा व राहुल नाम का युवक मदद को मौके पर रुके। इनमें पूजा ने गंभीर घायल वैभव को खुद एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह, वैभव के साथ घायल हुए प्रज्जवल डंगायच को राहुल ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया है।
थानाप्रभारी प्रारंभिक पड़ताल में कार मालिक ढेहर का बालाजी निवासी विमलेश सैनी नाम की महिला की होने की जानकारी सामने आई है। उसे नोटिस देकर पूछताछ को बुलाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?