सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मंगलवार को पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी कर दी। काश्मीर में हटाए गए अनुच्छेद 370 पर सवाल पूछने पर संदीप ने एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ ना सिर्फ बदसलूकी किया बल्कि कहा कि सुनो यहीं ठोक देंगे, बजा दूंगा।मंगलवार को जब प्रियंका गांधी उभ्भा गांव पहुंचीं तो उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे थे। वहां कुछ पत्रकारों ने प्रियंका से सवाल किया। इस दौरान एक टीवी चैनल के पत्रकार ने जब प्रियंका से अनुच्छेद 370 पर सवाल किया तो उनके सामने ही उनका निजी सचिव संदीप सिंह पत्रकार पर भड़क गया। उसने कहा कि तुम लोग बीजेपी से पैसा लेकर सवाल पूछ रहे हो।
यह कहकर उन्होंने पत्रकार और उनके कैमरामैन को धक्का देना शुरू किया। जब पत्रकार ने इस बदसलूकी का विरोध किया तो उसने ठोक दूंगा, बजा दूंगा की धमकी देना शुरू कर दिया। पत्रकार नीतिश पांडेय ने घोरावल कोतवाली में दी गई तहरीर में प्रियंका के निजी सचिव पर बदसलूकी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?