भारतीय वायुसेना ने आगरा के वायुसेना अड्डे में स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज को बंद करा दिया है और उसे सील कर दिया है| बीएसएनएल के अधिकारी यह नहीं बता पा रहे कि आखिर किन गतिविधियों के कारण यह सील लगाई गई है|
एक्सचेंज पिछले बीस दिन से बंद है और वहाँ की बिजली भी काट दी है जिससे इस एक्सचेंज से पोषित सिविल क्षेत्र की सेवा भी प्रभावित हुई है|
बीएसएनएल के अधिकारी वायुसेना के अधिकारियों से एक्सचेंज का ताला खोलने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन नाराज़ वायुसेना अधिकारी बात करने को तैयार ही नहीं हैं| इसके कारण सिविल क्षेत्र में लगभग सौ नबरों की फोन और ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ठप हो गयी है|
vijayupadhyay.com से बात करते हुए बीएसएनएल के पीआरओ कुन्दन सिंह ने बताया है कि एक्सचेंज वायुसेना अड्डे के अंदर से संचालित है| जगह वायुसेना ने दी है लेकिन एक्सचेंज बीएसएनएल का है| वायुसेना ने अभी तक एक्सचेंज को बंद करने के लिए कोई कारण नहीं बताया है और बीएसएनएल के कर्मचारियों का वायुसेना परिसर में आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया है|
शाहगंज एक्सचेंज के प्रभारी एसडीओ अरविंद यादव ने बताया है कि एक्सचेंज बंद होने से सिविल क्षेत्र में सेवाएँ कुछ बाधित हुई हैं| हालांकि एक्सचेंज केवल वायुसेना परिसर में प्रयोग के लिए है लेकिन कुछ सिविल नंबर भी इससे संचालित हैं|
उन्होने बताया कि बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों के साथ वायुसेना के अधिकारियों की इस मसले पर आज बैठक होनी थी लेकिन वायुसेना ने मीटिंग शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?