जयपुर के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक तनाव और उपद्रव को देखते हुए 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इन इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहले से ही बंद है। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तनाव और उपद्रव प्रभावित इलाकों में जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जयपुर मे गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, संजय सर्किल, नाहरगढ़,शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, आदर्श नगर, मोती डूंगरी, लाल कोठी, ट्रांसपोर्ट नगर और जवाहर नगर में पुलिस का कड़ा पहरा है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर के गलता गेट, ईदगाह सहित कुछ इलाकों में सोमवार रात दो समुदायों में तनाव और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। मंगलवार को दिन में हालात सामान्य रहे, लेकिन रात में शहर के गंगापोल इलाके में फिर तनाव हो गया। पथराव की घटना के बाद चारदीवारी और आसपास के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी। इन थाना क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात से ही बंद है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को भी चिह्नित किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?