
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरूवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को वापस किया जा सका है क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्होंने इस तरह का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘इच्छा शक्ति’ की सराहना की। भागवत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लोग यह कहते हैं कि वो हैं तो मुमकिन है।उन्होंने कहा कि देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर भी, एक धारणा है कि यदि लोग दृढ़ संकल्पित हैं, तो वे असंभव को संभव बना सकते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए भागवत ने कहा, ‘पूरे समाज के संकल्प के कारण जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाया जा सका है, इसलिए हम आज के दिन उस संकल्प को फिर से दोहराते हैं।’
उन्होंने कहा, आज स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और फिर से ऐसा संकल्प लेने का दिन है। बाद में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में राष्ट्रीय झंडा फहराने के बाद भागवत ने मोदी और जम्मू कश्मीर का नाम लिए बिना कहा कि यह लोगों की ‘इच्छा शक्ति’ थी जिसने देश के नेतृत्व को उस राज्य में यह कदम उठाने के लिए ताकत दी।
उन्होंने कहा, लोग प्रधानमंत्री के बारे में यह कहते हैं कि वो हैं तो कुछ भी मुमकिन है। यह ठीक है और कहना गलत नहीं है क्योंकि अंत में यह सब व्यक्ति की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है। संघ प्रमुख ने कहा कि समाज की इच्छा शक्ति उन लोगों के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है जो देश के शासन में शीर्ष पर हैं ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?