स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है ।
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है । सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए।जम्मू कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया है। जिसमें तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए. वहीं सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की ।
इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में गुरुवार (15 अगस्त) को पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है।
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पांच भारतीय सैनिकों को एलओसी पर युद्ध विराम के दौरान मारे जाने का दावा किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया है।उधर कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के चीफ ले. जनरल रणबीर सिंहभारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के चीफ ले. जनरल रणबीर ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और घुसपैठ की ऐसी सभी कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया है। दूसरी ओर गुरुवार को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?