उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए दिन सूबे में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात करते हैं, लेकिन अपराधी हर रोज एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर उनके दावों की हवा निकाल देते हैं। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहरानपुर में अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक पत्रकार और उनके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।
सहारनपुर पुलिस के अनुसार एक बड़े हिंदी अखबार दैनिक जागरण के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिपाल और आशीष के बीच गोबर फेंकने को लेकर विवाद था। रविवार सुबह इसे लेकर बात बढ़ने पर महिपाल और उसके बेटे ने आशीष के घर में घुसकर उसे तथा उसके भाई आशुतोष को गोली मार दी। दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला माधव नगर में दैनिक जागरण सहारनपुर के पत्रकार आशीष कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों घरों में गाय हैं। रविवार सुबह बारिश के कारण गोबर फैल गया। बताया जाता है कि पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोबर फेंकने का आरोप लगाते हुए आशीष की मां के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। बाहर आए आशीष के भाई अशुतोष ने विरोध जताया तो महिपाल ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। शोर मचने पर आशीष पहुंचा और विरोध जताया तो महिपाल ने उसके सिर पर भी डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार मचने पर आशीष के मामा राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को अंदर ले गए।
इसी बीच महिपाल तमंचा लेकर आशीष के घर पहुंच गया और तमंचे से गोली चला दी जो आशुतोष को लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सटाकर आशीष को गोली मार दी। आशीष ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हत्यारोपित अपने बेटे गौरव के साथ तमंचा लहराते हुए भाग निकला। गिरने से आशीष की मां भी घायल हो गई। दो भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। एसएसपी समेत तमाम पुलिस आधिकारी मौक पर पहुचे और घटना की जानकारी ली।
इसी बीच सैकड़ों लोग हत्यारोपित के घर की ओर आग लगाने के उददेशय से बढ़े तो पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया और महिपाल के घर को सील कर दिया। आशीष की पत्नी 6 माह की गर्भवती है। दो साल पहले आशीष के पिता की बीमारी से मौत हो चुकी है। एसएसपी का कहना है कि हत्यारोपितों को जल्द गिरफतार किया जाएगा। कई टीमें गठित की गई थीं। शासन ने मारे गए भाइयों के परिवार को पांच-पांच लाख मुआवजा व आवास देने की घोषणा की है। डीएम आलोक पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। आशीष के मामा राजेंद्र कुमार ने छह महिपाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस डबल मर्डर से पूरे सहारनपुर में सनसनी फैल गई है। आशीष अकेला ही अपने घर को संभाले हुए थे। परिवार के सभी लोग आशीष पर निर्भर थे। पिता की मृत्यु कैंसर से हो चुकी है। छोटा भाई भी आज की फायरिंग में मारा गया। आशीष की पत्नी छह महीने की गर्भवती है जबकि छह वर्ष पहले उसके पिता की कैंसर से मौत हो चुकी है। इनके परिवार में उसकी बूढ़ी दादी मां गर्भवती पत्नी बची है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?