महाराष्ट्र Maharashtra में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में भारी इजाफा होता जा रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को एक दिन में ही 352 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 11 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,334 हो गई है।
इससे पहले, रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस Coronavirus संक्रमण के 221 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,982 हो गई थी जबकि 22 संक्रमितों की मौत हुई थी।
एशिया की सबसे बड़ी स्लम biggest slum बस्ती यानि धारावी Dharavi में कोरोना वायरस विकराल रुप धारण करता जा रहा है। सोमवार सुबह यहां फिर एक शख्स की मौत कोरोनावायरस Coronavirus के चलते हुई है। इसी के साथ यहां मरने वालों का आकड़ा बढ़कर 5 और संक्रमित मरीजों की संख्या 47 तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह नेहरु नगर के रहने वाले एक 60 वर्षीया शख्स की कोरोना के चलते मुंबई के सायन हॉस्पिटल में मौत हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए धारावी में हाईरिस्क कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। आज ही मदीना नगर, जनता कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी और गुलमोहर चाल में तीन नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
यह मरीज धारावी Dharavi के 16 अलग-अलग इलाकों से हैं। बता दें कि धारावी Dharavi में 5 लाख से ज्यादा लोग घनी बसी बस्तियों में रहते हैं। धारावी के मुकुंद नगर में कोरोना के सबसे ज्यादा 9 मरीज पाए गए हैं। वहीं, सोशल नगर में 6 और डॉ. बालिंगा नगर में 5 मरीज मिले हैं। बाकी मरीज धारावी के अन्य हिस्सों में मिले हैं।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र से लापता तबलीगी जमात के 58 सदस्यों में से 40 का पता लगा लिया गया है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। ये 58 लोग पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि इस इस्लामिक संगठन के बाकी 18 सदस्य अब भी लापता हैं तथा उन्हें ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तक इस संगठन के 58 सदस्य लापता थे इनमें से कई व्यक्तियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिये थे जिस वजह से उन्हें ढूढना मुश्किल हो रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?