पीजीआई चंडीगढ़ ( PGI Chandigarh ) के डॉक्टरों की एक टीम ने लगभग आठ घंटे की सर्जरी के बाद पंजाब पुलिस ( Punjab Police ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हरजीत सिंह ( ASI Harjeet Singh ) के बाएं हाथ को सफलतापूर्वक रि-इंप्लांट कर दिया, जिसे निहंगों ने पटियाला ( Patiala ) में एक संघर्ष के दौरान काट दिया था। पीजीआई ने कहा कि 50 साल के मरीज के बाएं हाथ की कलाई तक का हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया गया था।
पंजाब (Punjab ) के पटियाला ( Patiala ) जिले में रविवार (12 अप्रैल) को निहंगों के एक समूह ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था और तलवार से एक अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक हरजीत सिंह ( ASI Harjeet Singh ) का हाथ काट दिया। इस हमले में तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, “एक एसयूवी में सफर कर रहे निहंगों के एक समूह ने उस समय पुलिस दल पर हमला किया जब उनसे पटियाला ( Patiala ) जिले में एक थोक सब्जी मंडी के बाहर कर्फ्यू पास दिखाने को कहा गया। इसके बाद पुलिस ने एक कार्रवाई की और गुरुद्वारे से 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीजीआई चंडीगढ़( PGI Chandigarh ) ने एक बयान में कहा कि कटे हुए हिस्से को प्रारंभिक रूप से तैयार करने के बाद सुबह लगभग 10 बजे उसे फिर से जोड़ने का काम शुरू हुआ। सभी नसों और सिराओं को आपस में जोड़ा गया। सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों को रिपेयर किया गया।
तीन के-वायर्स का इस्तेमाल कर कलाई के सभी नर्व को हड्डी के साथ फिक्स किया गया। इन सब में लगभग 7.5 घंटे लगे। पीजीआई ने कहा कि यह तकनीकी रूप से बहुत जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी थी, जिसे सफलतापूर्वक किया गया। पीजीआई ने बयान में कहा है कि सर्जरी के अंत में मूल्यांकन किया गया कि हाथ काम करेगा और रक्त के अच्छे संचरण के कारण वह गरम भी था।
पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता के एक फोन कॉल के बाद पीजीआई के निदेशक जगत राम ने ट्रॉमा सेंटर में आपात टीम को सक्रिय किया और प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष रमेश शर्मा को हाथ को रि-इंप्लांट करने की जिम्मेदारी सौंपी।यह सर्जरी संपन्न करने वाली टीम में सुनिल गागा, जेरी आर. जॉन, सूरज नायर, मयंक चंद्रा, शुभेंदु, अंकुर, अभिषेक और पूर्णिमा शामिल थे।
आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस अधिकारी से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की।एएसआई हरजीत सिंह से उन्होंने हाल जाना। साथ ही कहा कि आप बहादुर हो। उन्होंने ऑफिसर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कि साथ ही कहा कि कुछ भी दिक्कत हो तो स्थानीय एसपी और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दें।
Spoke to ASI Harjeet Singh, who is recovering after his operation, to enquire about his health. The composure & bravery with which he spoke today is truly worthy of admiration. Wishing him a speedy recovery. pic.twitter.com/dVYk01S5Gk
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) April 13, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?