हरियाणा (Haryana ) के करनाल ( Karnal ) में शनिवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला जब उसकी मौत हो गयी तब खुद जहर खा लिया ,उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर 14 साल के बेटे ने पड़ोसियों से गुहार भी लगाई। लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भी लाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल ( Karnal ) सूरज कालोनी में 40 वर्षीय विक्रम का शनिवार की रात को अपनी पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विक्रम ने गुस्से में आ संगीता को चाकू से गोद डालासंगीता की आवाज सुनकर बेटा अनमोल जाग गया। उसने देखा कि उसकी मां लहूलुहान अवस्था में है। इसके बाद विक्रम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे वह भी उल्टी करने लगा।
अनमोल ने यह सब देखा और वह फिर पड़ोस में विक्रम के भांजे अनिल को बुलाकर लेकर आया।तब वह उनके घर गए तो देखा संगीता लहूलुहान अवस्था में फर्श पर पड़ी थी और विक्रम उल्टियां कर रहा था। वह लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। संगीता ने नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं विक्रम को उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया।
संगीता की मौत के 12 घंटे बाद इलाज के दौरान रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे विक्रम ने भी दम तोड़ दिया। इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी सुरेंद्र राणा का कहना है कि मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने घरेलू कलह के बारे में कुछ नहीं बताया है। ( Karnal )


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?