बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections 2020 )के दूसरे चरण के लिए रविवार को चुनाव प्रचार थम गया. इससे पहले आज बिहार (Bihar )में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने 4 रैलियों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने रविवार को बिहार का तीसरा दौरा किया। दिनभर में चार सभाएं की। सबसे पहले उन्होंने छपरा में रैली की।चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतजार भी हमारे वनवासी साथी, पीढ़ियों से कर रहे थे।आज पूरे देश के सहयोग से, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।लोगों से कहा कि उन्हें भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों और मंदिर निर्माण में अड़चनें डालने वालों को नहीं भूलना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार है, तो यहां डबल युवराज हैं। यूपी में जो डबल युवराज (राहुल-अखिलेश यादव) का हुआ, वही बिहार में भी होने वाला है। बगहा की चुनावी रैली में मोदी ने कहा कि एक तरफ जंगलराज वाली सरकार है जो अंधेरा लाना चाहती है ताकि फिर लालटेन जले। दूसरी ओर एनडीए, है, जिसने गांव-गांव बिजली पहुंचाकर LED से दूधिया रोशनी कर दी।
बिहार (Bihar )के नौजवान अपने बचपन के दिन नहीं भूल सकते। याद करें कि बचपन में उनकी मां क्या कहती थीं। हर मां, गरीब हो या अमीर, यही कहती थीं, घर के भीतर ही रहो, बाहर मत निकलना, लकड़सुंघवा घूम रहा है। मां उन्हें लकड़सुंघवा से क्यों डराती थी? वह डराती थी, किडनैपिंग करने वालों से। जिस बिहार में यह हाल रहा हो, उससे लोग क्या उम्मीद लगा सकते हैं। नए वोटरों याद रखना है कि बिहार को सुधारने में लोगों ने बहुत तपस्या की है। उन लोगों को लालटेन का उजाला लौटता दिखेगा, वे निराश हो जाएंगे।
बिहार (Bihar )को बीमार होने से बचाने के लिए, बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, हर एक परिवार का, हर एक मतदाता का एक-एक वोट एनडीए यानी भाजपा, जदयू, हम पार्टी और वीआईपी पार्टी के उम्मीदवारों को ही पड़ना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?