उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बहराइच (Bahraich ).में सोमवार तड़के सुबह दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादस में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल तो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मिली सूचना के अनुसार गोंडा- बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी मैजिक वैन को अज्ञात ट्रक ने आज तड़के सुबह टक्कर मार दी जिससे मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए बहराइच (Bahraich ) जिला चिकित्सालय लाया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के नयापुरवा उमरा गांव के कुछ लोग जियारत के लिए 28 अक्टूबर को निकले थे। ये लोग अंबेडकरनगर जिले की मशहूर किछौछा शरीफ दरगाह गए हुए थे। जियारत के बाद वे लोग रात को दो मैजिक गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। वापस लौटते समय बहराइच (Bahraich )जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास एक मैजिक आगे निकल गई, जबकि दूसरी मैजिक गाड़ी ट्रक में भिड़ गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह तकरीबन 4 बजे के आसपास हुआ। उस वक्त कई सवारियों नींद में थीं। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?