
राजस्थान ( Rajasthan ) में एक बार फिर आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर ( Gujjar Reservation In Rajasthan ) आंदोलन ( Gujjar protest) फिर शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जहां दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक जाम किया।
वहीं सोमवार को भी समुदाय के लोग भरतपुर (Bharatpur ) में रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए नजर आए। इसके कारण कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है। प्रदर्शनकारी का कहना है कि हम सरकार से मिलने के लिए नहीं जाएंगे।
आरक्षण को लेकर प्रदर्शन ( Gujjar protest) कर रहे गुर्जर समुदाय ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार से पांच प्रतिशत आरक्षण देने की अपनी मांग दोहराई है। बता दें कि पिछले कई सालों से गुर्जर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
राजस्थान में मोस्ट बैकवर्ड क्लास (एमबीसी) में बैकलॉग की भर्तियों समेत अन्य मांगों को लेकर किरोड़ी सिंह बैसला ( Kirori Singh Bainsla ) गुट के गुर्जरों ने रविवार को फिर भरतपुर (Bharatpur ) के बयाना स्थित पीलूपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। इस दौरान कुछ युवाओं ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें उखाड़ दीं।
गुर्जर समाज के कुछ पंच-पटेलों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने नुकसान पहुंचाना बंद किया। फिर भी कुछ लोग पटरियों पर बैठ गए। इसकारण, करीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें 40 मालगाड़ी भी हैं। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया जबकि दो स्थगित करनी पड़ीं।
यही नहीं, रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर और बयाना से आगरा और आसपास के एरिया में जाने वाली करीब 220 बसों को रोक दिया गया। इस कारण सैकड़ों लोग जहां-तहां फंस गए। इस बीच, सरकार की ओर से बैंसला से वार्ता करने गए खेल मंत्री अशोक चांदना खाली हाथ ही जयपुर लौट गए।
गुर्जर आरक्षण आंदोलन( Gujjar protest) को लेकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के घोषणा पर परिवहन निगम द्वारा रोडवेज बसों का संचालन बंद करने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के बंद होने पर लोगों को डग्गेमार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?