फ्रांस( France ) में आंतकी हमले को जायज ठहरा कर मुस्लिमों को उकसाने वाला विवादित बयान देने पर शायर मुनव्वर राना ( Urdu poet Munawwar Rana ) के खिलाफ लखनऊ ( lucknow ) की हजरतगंज कोतवाली में सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। यह एफआईआर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय ने दर्ज कराई है। एफआईआर में मुनव्वर राना पर उनके बयान विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। इस मामले में आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए, 298,505(1)(बी), 505(2), 67,66 आईटी एक्ट लगाया गया है।
केस दर्ज होने के बाद शायर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana ) ने कहा कि हमारे पास जो कलम है वह सच लिखने के लिए है, पाजामे में नाड़ा डालने के लिए नहीं है।उन्होंने कहा कि हम जेल जाना पसंद करेंगे और जेल में ही मरना, लेकिन अपने बयान पर कायम रहेंगे।
सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने एफआईआर में लिखाया है कि फ्रांस की घटना पर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana ) ने एक न्यूज चैनल को लखनऊ में दिए इंटरव्यू में विवादित बयान दिया। ये बयान सोशल मीडिया व कई अन्य वेबसाइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुनव्वर राना के दिए इस बयान से विभिन्न समुदायों में वैमन्स्यता फैलने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे शांति भंग होने की भी आशंका है। इंस्पेक्टर हजरतगंज अजंनी पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जल्दी ही इसमें विधिक कार्रवाई भी की जायेगी
मुनव्वर राना ( Munawwar Rana )ने अपने विवादित बयान में कहा था कि अगर कोई उनके माता-पिता या भगवान का गंदा कार्टून बनाता है, तब वे भी उसकी हत्या कर देंगे। एक निजी चैनल से बात करते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राना ने शनिवार को कहा, ”कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा, आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो हम उसे मार देंगे।” उन्होंने कहा कि जब देश में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है और कोई सजा नहीं होती है तो फिर आप उसे नाजायज कैसे कह सकते हैं। पूरी दुनिया में यही हो रहा है। शायर ने कहा था कि जिसने भी पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया, उसने ऐसा करके गलत किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?