भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी कमांडो को सुरक्षाबलों ने सीमा पर ढेर कर दिया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षाबलों की गोलीबारी में सूबेदार अहमद खान मारा गया।इसी साल फरवरी में वायुसेना के पायलट अभिनंदन का विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उन्हें वहां पकड़ लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक सूबेदार अहमद खान को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के नकियाल सेक्टर में 17 अगस्त को उस वक्त मार गिराया, जब वह भारत में घुसपैठियों की एंट्री कराने की कोशिशें कर रहा था। पाकिस्तान ने जब 27 फरवरी को अभिनंदन के पकड़े जाने की तस्वीरों जारी कीं तब उसमें दाढ़ीवाले सैनिक अहमद खान को भारतीय पायलट के पीछे खड़ा देखा जा सकता है।
भारतीय वायुसेना ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। सेना की इस कार्रवाई में सीमा पार से चल रहे कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इसके एक्शन के अगले ही दिन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अभिनंदन को उस वक्त पकड़ा था, जब उनका मिग 21 विमान पाकिस्तानी विमान का पीछा करते समय क्रैश हो गया था।
सूत्रों ने मुताबिक, अहमद खान ने कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ के लिए फॉरवर्ड पोस्ट पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षित आतंकवादियों को इकट्ठा किया था। 17 अगस्त को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में मोर्टार से हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी कमांडो अहमद खान मारा गया
।इससे पहले अहमद खान नौशेरा, सुंदरबनी और पल्लनवाला सेक्टरों में आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराता रहा है। बताया जा रहा है कि घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना ने उसे विशेष रूप से तैनात किया था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत