
आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक से नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।
बताया गया है कि जाजऊ निवासी रूपेंद्र शर्मा संजय प्लेस स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। वह मंगलवार को कैश कलेक्शन करके दफ्तर लौट रहे थे। इसी दौरान रुनकता के मंगरौल जाट के निकट बदमाशों ने गोली मार दी।
सूत्र बताते हैं कि फाइनेंसकर्मी के पास एक लाख रुपये नगद, मोबाइल, टेबलेट था जो बदमाश ले गए। बदमाशों ने युवक के सीने पर गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की है। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?