जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से चंद घंटे पहले ही आटा कस्बे में 15 साल की किशोरी का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी का शव एक स्कूल के पास झाड़ियों में पड़ा था। चेहरे व गले में चोटों के निशान थे, एक आंख से भी खून बह रहा था।आंखें फोड़ किशोरी की गई नृशंस हत्या चेहरे पर तेजाब फेंके जाने के भी निशान दिख रहे थे। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पर तत्काल फोरेंसिक टीम बुलाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाई गई है। डीआईजी का कहना है कि पुलिस ने शनिवार की रात ही किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है। कस्बा आटा के एक मोहल्ले निवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम छह बजे उसकी बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ घर से शौच के लिए निकली थी। सहेलियों ने बताया कि किशोरी आगे चल रही थी, तभी अचानक अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। इसके बाद वह नहीं दिखी।
पूरी रात परिजन किशोरी को ग्रामीणों के साथ टार्च लेकर तलाशते रहे पर कुछ पता नहीं चला। देर रात परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को भी सूचना दी। सीओ के साथ पुलिस ने भी किशोरी को तलाशने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने घरवालों को बताया कि किशोरी का शव कस्बे के बाहर स्थित एक स्कूल के पास झाडिय़ों में पड़ा है।
आटा थाना पुलिस भी पहुंच गई और कुछ देर बाद फोरेंसिक, एसओजी और आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देख पुलिस कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए थे क्योंकि कुछ ही देर में पड़ोस के थाने में सीएम का कार्यक्रम भी था। किशोरी के शरीर पर लोवर और शर्ट थी जो कि काफी हद तक खुली हुई थी।
आंख से इस तरह खून बह रहा था मानो उसमें तेजाब डाला गया हो। शव के पास ही किशोरी की पानी की बोतल और चप्पलें पड़ी थीं। शव को देखते ही परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के मुताबिक किशोरी तीन बहनों और दो भाईयो में तीसरे नंबर पर थी। वह पांच साल पहले ही पढ़ाई भी छोड़ चुकी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी पर तेजाब डालने व दुपट्टे से गला कसने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दुष्कर्म की आशंका से स्लाइड भी बनाई गई है। एसपी का कहना है कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें लगाकर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?