आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को प्रसूता को ऑक्सीजन न मिलने पर मौत हो गई। परिजनों ने स्त्री एवं प्रसूति विभाग में हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया। काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव का पोस्टमार्टम कराया।
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवायें स्वयँ वेंटिलेटर पर पड़ी हैं संवेदनाएं मर चुकी हैं, एक पवित्र पेशा ग़ैरपेशेवरों के कारण बदनाम हो रहा है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज मिलना तो दूर बीमार व्यवस्थाओं से उनकी हालत और खराब हो जाती है। कभी इलाज नहीं मिलता तो कभी स्ट्रेचर और एंबुलेंस, कभी ऑक्सीजन।
ताजगंज निवासी सिम्मी (24) को 21 अगस्त को स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया। 23 अगस्त को ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। दौरा पड़ने पर 25 अगस्त को इसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां तीन भर्ती रही, हालत में सुधार होने पर 29 को वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
मृतका की भांजी वीनेश ने बताया कि मामी को मास्क लगा हुआ था, रात को करीब 11 बजे उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर वो स्टाफ के पास गई और परेशानी बताकर ऑक्सीजन शुरू कराने को कहा। इसका आरोप है कि उस वक्त चिकित्सकीय स्टाफ रसगुल्ला खा रहे थे और बोले कि तुम चलो, हम आते हैं।
परिजनों ने पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया। जैसे ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस में रखवा रही थी, परिजनों ने एंबुलेंस के दरवाजा के रास्ता रोक लिया और पुलिस से उलझ गए। विरोध जताते हुए परिजनों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे अभद्रता भी की।
सिम्मी का पति राजेश कुमार की पहले ही मौत हो गई है। सिम्मी पर पहले से दो बच्ची हैं और तीसरा यह बेटा है। सिम्मी के रिश्तेदार राधेश्याम बताते हैं कि गरीबी हाल में बच्चों की जैसे-तैसे परवरिश करती थी, अब उसकी भी मौत हो गई, कैसे बच्चों का पालन होगा। इतना कहते ही परिजन रोने लगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?