आगरा पुलिस लाइन में यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक में एसएसपी की एक एचसीपी से तकरार हो गई। एसएसपी ने उसे वर्दी ठीक से नहीं पहनकर आने के लिए टोका था। अधिकारी की भाषा पर आपत्ति जाहिर करते हुए एचसीपी ने भी जवाब देना शुरू कर दिए।
इस पर एसएसपी ने आदेश देकर कर्मचारियों से एचसीपी को बाहर निकलवा दिया। बाद में बैठक भी खत्म कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस विभाग में चर्चा है।
पुलिस लाइन में सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार ने यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक रखी थी। इसमें टीआई, एचसीपी और सिपाही आए थे। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर बात की जानी थी। इसमें एसएसपी कर्मचारियों की वर्दी भी चेक करने लगे।
सूत्रों ने बताया कि पहले टीआई को मोटे पेट को लेकर टोका। उनसे कहा कि फिट क्यों नहीं रहते हो। पेट निकलता ही जा रहा है। इसके बाद एक सिपाही से नेम प्लेट ठीक नहीं होने पर लताड़ लगाई। इसके बाद एक एचसीपी की टोपी टेढ़ी लगी थी। वर्दी भी ढीली थी। इस पर उससे भी कहा।
एचसीपी का आरोप है कि एसएसपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर विवाद बढ़ने लगा। अधिकारी और कर्मचारी के बीच विवाद होता देखकर सभी सन्न रह गए। अनुशासनहीनता पर एचसीपी को बाहर जाने के लिए बोला गया, लेकिन वह नहीं गए। इस पर कुछ कर्मचारियों ने उसे खींचकर बाहर निकाल दिया। बाद में एसएसपी भी मीटिंग खत्म करके चले गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?