उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महिंद्रा की लिमिटेड एडिशन थार 700 खरीदी है। जिसकी चाबी खुद कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें सौंपी है। इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख रुपये हैं। खास बात यह है कि लिमिटेड एडिशन थार 700 की सिर्फ 700 यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया गया है। आपको बता दें कि उदयपुर की मेवाड़ फैमिली को कारों से खासा लगाव है। करीब 20 साल पहले उन्होंने उदयपुर में विंटेज कार म्यूजियम भी बनाया था।
थार की कुल 700 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया गया। महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रुपये हैं। उदयपुर की मेवाड़ फैमिली कारों के प्रति अपने प्यार के लिए जानी जाती है।
थार 700 में एलॉय व्हील, ब्लैक फिनिश ग्रिल, फ्रंट बंपर पर सिल्वर फिनिश और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। उदयपुर के प्रिंस के घर पर सैकड़ों कारों, विंटेज कारों और रॉल्स रॉयस जैसी कारों के साथ अब ये भी नजर आएगी।
राजस्थान में उदयपुर के प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महिंद्रा की थार 700 खरीदी तो कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा उन्हें चाबी देने के लिए स्वयं पहुंच गए। चाबी देने की तस्वीरें प्रिंस लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और आनंद महिंद्रा दोनों ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। दरअसल, थार 700 एक लिमिटेड एडीशन कार है जो कि इसी साल के शुरुआत में लॉन्च की गई थी।
इस महिंद्रा थार 700 लिमिटेड एडिशन में 2498 cc का डीजल इंजन दिया गया है, जो 105 BHP की पावर और 247 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया परफॉरमेंस देने का वायदा करता है। सेफ्टी के लिए इसमें ऑटो लॉकिंग हब्स, डिजिटल इमोबिलाइजर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। थार में फ्रंट में इंडिपेंडेंट सस्पेंशन विद टोरशिएन बार एंड स्टेबलाइजर बार और रियर में सेमी एलिफ्टिकल लीफ स्प्रिंग विद शॉक एब्सोर्ब सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 236mm डिस्क ब्रेक और रियर में 282mm ड्रम ब्रेक मिलेंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत