आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आगरा निवासी युवती उत्तराखंड के पंतनगर में जॉब करती थी। परिजनों ने चलती ट्रेन में लूट के बाद हत्या होने की आशंका जताई है।
आगरा के कालिंदी विहार निवासी अनिल शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री दिव्यांगी शर्मा टाटा मोटर्स पंतनगर में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। वो बुधवार रात करीब नौ बजे उत्तराखंड के पंतनगर से घर वापस आने के लिए बरेली पैसेंजर में बैठी थी।
दिव्यांगी शर्मा पंतनगर से घर आने के लिए बरेली पैसेंजर में बुधवार रात सवार हुई थी। परिजनों के मुताबिक देर रात्रि 11 बजे बेटी से उनकी फोन पर बात हुई थी और उसने कहा था कि वह आराम से बैठी है, सुबह घर पहुंच जाएगी। जब सुबह वह नहीं आई और फोन भी बंद जा रहा था तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।
रात 11:00 बजे दिव्यांगी की परिजनों से बात हुई थी। उसने बताया कि वो सुबह तक घर पहुंच जाएगी। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि गांव बिरूनी के समीप उसकी लाश रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन पहुंच गए।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि बेटी का मोबाइल, पर्स, बैग कुछ भी मिला है। उसके अंगुली में सोने की अंगूठी भी नहीं थी। परिजनों ने आशंका जताई कि लूटपाट के बाद युवती को ट्रेन से फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?