प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मेरी पिछली सरकार का संकल्प था कि जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाया जाए। नई सरकार में इसपर तेजी से काम हो रहा है। कुछ लोग अंदर चले भी गए हैं, जबकि कुछ कतार में खड़े हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजधानी रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि जनता को लूटने वालों को सही जगह पहुंचाने का काम चल रहा है। कुछ लोग अंदर चले भी गए हैं। कुछ लोगों ने सोच लिया था कि वे देश के कानून और अदालतों से भी ऊपर हैं। वे आज अदालत से जमानत की गुहार लगा रहे हैं। अभी तो यह शुरुआत है….पांच साल बाकी हैं। अभी तो यह ट्रेलर है।
प्रभात तारा मैदान में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन समारोह में पहुंची पीएम ने कहा, ‘अभी तो बहुत से संकल्प बाकी हैं। बहुत परिश्रम बाकी है। पहली बार ऐसा हुआ जब संसद सबसे ज्यादा समय तक चली। संसद के कामकाज का श्रेय सभी सांसदों, सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को भी जाता है। सभी सांसदों और देशवासियों को बधाई।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘चुनाव के समय मैंने वादा किया था कि लोगों को कामदार और दमदार सरकार देंगे। एक ऐसी सरकार जो पहले से भी ज्यादा तेज गति से काम करेगी। एक ऐसी सरकार जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। बीते सौ दिन में देश ने इसका ट्रेलर देख लिया है। हमारा संकल्प है, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का। इसी को देखते हुए पहले 100 दिन में ही आतंक निरोधी कानून को और मजबूत कर दिया गया है।’
पीएम ने कहा, ‘झारखंड की पहचान में एक और बात जोड़ने का मुझे सौभाग्य मिला है। आपके झारखंड की नई पहचान बनने जा रही है कि यह वह राज्य है जो गरीब और आदिवासियों के हितों की बड़ी योजनाओं का लॉन्चिंग पैड है। यहीं झारखंड से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना- आयुष्मान भारत की शुरुआत हुई थी। पूरे देश के करोड़ों किसानों को पेंशन सुनिश्चित कराने वाली प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत भी झारखंड से हो रही है। देश के करोड़ों व्यापारियों और स्व-रोजगारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना की शुरुआत भी झारखंड से हो रही है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। यहां उन्होंने नई विधानसभा की इमारत का उद्घाटन किया और इसके साथ ही कई योजनाओं की शुरुआत की। मोदी ने जिन योजनाओं का उदघाटन किया उनमें से तीन बड़ी योजनाएं शामिल हैं। मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना’, ‘खुदरा व्यापारिक एवं स्वरोजगार पेंशन योजना’ की शुरुआत की। इसके साथ ही ‘एकलव्य मॉडल विद्यालय’ का भी पीएम ने आगाज किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?