उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे को बुरी तरह पीटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बरखेड़ा के भाजपा विधायक किशनलाल के भांजे ऋषभ को गुरुवार की रात मामूली विवाद पर सिपाही ने अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर जमकर पीटा। यही नहीं आरोपियों ने ऋषभ को अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पिटाई करने और नकदी, मोबाइल और चेन भी लूटने कीबात कही गई है।
मामले की सूचना मिलने पर विधायक ने आसाम चौकी पहुचकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार नामजद और 11अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि पीलीभीत शहर की वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ गुरुवार की रात तकरीबन 8:30 बजे सब्जी लेकर लौट रहा था। मंडी गेट के पास उसका विवाद एक सिपाही से हो गया, जिसके बाद सिपाही और उसके साथियों ने ऋषभ को पकड़ लिया और पीटते हुए अपने साथ ले गए।
आरोप है कि सिपाही और उसके साथी ऋषभ को जिला अस्पताल और अन्य कई सूनसान जगहों पर ले गए। जहां पर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मोबाइल, पर्स और चेन आदि छीन लिया। इतने सब के बाद जब आरोपी ऋषभ को आसाम चौराहे पर छोड़कर जा रहे थे। तब तलाश ऋषभ की तलाश में लगे विधायक के कार्यकर्ताओं की नजर ऋषभ और आरोपियों पर पड़ी। कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही को पकड़ लिया।
इस बात की जानकारी बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत को हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही को पकड़कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। फिलहाल सुनगढ़ी पुलिस ने सिपाही मोहित गुर्जर समेत चार नामजद व 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी सिपाही मोहित गुर्जर का चालान करके जेल भेज दिया गया है। अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया, ‘मैंने अपने भांजे ऋषभ को सब्जी लेने के लिए भेजा था। जहां उसको 15 लोगों ने अगवा कर लिया। जिसके बाद उसको अलग-अलग जगह ले जाकर खूब मारा पीटा और पैसे, मोबाइल, चेन आदि सामान लूट लिया। मुझे जानकारी मिलने पर मैने पुलिस कप्तान को फोन करके सूचना दी, जिसके बाद आरोपी भांजे को छोड़कर भाग रहे थे। जिनमें से गैंग के मुखिया मोहित गुर्जर को पकड़ लिया गया। जोकि खुद को डीएम का गनर बता रहा था।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा