बीजेपी के राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी अपना जन्मदिन मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार गैर विवादित जमीन को मंदिर के निर्माण के लिए न्यास को सौंप कर मंदिर का निर्माण शुरू करवा सकती है पर हम कोर्ट का सम्मान करने के साथ ही इसके फैसले पर पूरा भरोसा करते है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि हम जब चाहें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू कर सकते हैं। विवाद तो केवल 0.3 एकड़ जमीन का है, बाकी 67.4 एकड़ का क्षेत्र अविवादित है, जिस पर मंदिर का निर्माण किया जा सकता है। स्वामी अपना जन्मदिन मनाने शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या आए थे।
स्वामी ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर मामले का फैसला 15 नवम्बर तक आ जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि फैसला हिन्दुओं के पक्ष में ही आएगा। क्योंकि देश के करोड़ों हिन्दुओं के आस्था से जुड़े सवाल पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता कोई जवाब नहीं दे सके हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों की सोच अब बदल रही है। वे शांति के साथ भाईचारे के माहौल में रहना चाहते है। यही कारण है कि मंदिर-मस्जिद का विवाद खत्म हो, इसके लिए वे राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में आ रहे हैं। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पक्षकारों ने साफ तौर पर मंदिर के लिए विवादित जमीन देने को कहा है।
डा. सुब्रमण्यम स्वामी शनिवार को अयोध्या में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान डा. स्वामी ने कहा कि इससे पूर्व सन् 1994 में भी जब देश में नरसिम्हा राव की सरकार थी। उस समय भी जब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि विवादित भूमि के विषय में सरकार का क्या मत है तो कहा गया था कि अधिग्रहित की गई भूमि सरकार की है। यदि न्यायालय उसे मंदिर के लिए देता है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम के जेल जाने के सवाल पर कहा कि अभी देखते जाएं, कांग्रेस के कई बड़े घोटालेबाज नेता इसी प्रकार जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।
स्वामी शनिवार को अयोध्या में रुकेंगे। रविवार को रामलला के दर्शन के साथ मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे। साथ ही कारसेवकपुरम में उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?