मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के सहारे इगलास में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव पर निशाना साधा और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने अलीगढ़ में 1135 करोड़ की लागत से 183 विकास कार्यों के लिए अलीगढ़ के लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां अपने कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने खूब काम किया है। जहां कही भी ताला होगा, वहां अलीगढ़ की छाप जरूरी होगी, लेकिन पिछली सरकार की उदासीनता से यहां उद्योग बंद होने लगे। वर्तमान यूपी सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार देना है। पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की जिसमें अलीगढ़ शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा राजा महेंद्र प्रताप को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने एएमयू को जगह दी लेकिन एएमयू ने उनके साथ न्याय नहीं किया, एएमयू ने क्या किया यह दुनिया जानती है। प्रदेश सरकार अलीगढ़ में अगले साल महाराजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को अलीगढ़ की तहसील इगलास के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है। देश पारदर्शी तरीके से देश आगे बढ़ रहा है। पांच साल में 30 लाख लोगों को काम दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान किया।
योगी ने कहा कि अलीगढ़ को पहचान दिलाने के लिए पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया, ताकि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिल सके तथा प्रदेश के नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के प्रदेश में जो छह केंद्र बनेंगे उसमें एक केंद्र अलीगढ़ भी होगा। यहां भी रक्षा उत्पादन से जुड़े हुए उद्योग लगेंगे।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस