आगरा
के थाना डौकी क्षेत्र में शनिवार को एक शादीशुदा महिला और युवक ने जहर
खाकर जान दे दी। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। बताया गया है कि उनके बीच प्रेम संबंध था। परिवार को पता चलने पर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मामले के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। सुबह दोनों चुपके से घर से निकल गए।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2015 में हुई थी। उसका पति किसान है। दोनों के परिवार अलग-अलग घरों में रहते हैं। महिला के घर पर युवक का आना जाना था। इसी बीच दोनों के प्रेम संबंध हो गए।
फीरोजाबाद के बसई मुहम्मदपुर, लादूपुरा निवासी रामप्रकाश की बेटी ममता (22) का विवाह डौकी, टंकी चौराहा निवासी रंजीत के साथ हुआ था ।रंजीत की पास ही फोटो स्टेट की दुकान है वहीं ममता का चचेरा देवर डालचंद अविवाहित है और 100 मीटर की दूरी पर उसका भी घर है. ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार सुबह डालचंद का अपने परिजनों के पास फोन आया था ।उसने बताया था कि उसने और ममता ने कीटनाशक पी लिया है। सूचना पर वे मौके की ओर दौड़ पड़े. बाजरा के खेत में मौजूद ममता और डालचंद उल्टियां कर रहे थे।उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। जहां पहले ममता फिर डालचंद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर ममता के ससुरालीजन और मायका पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। वे भी मौके पर पहुंच गए. सूचना पर गई पुलिस को मौके से कीटनाशक की शीशी मिली है. सूचना पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?