मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हत्या क्यों और किसने की परिजनों के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं।
वहीं पुलिस भी मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। जिलाधिकारी के निर्देश डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा के बक्से से बरामद सुसाइड नोट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
छात्रा की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस हर पहलू को अच्छी तरह से देख रही है। एएसपी ने प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन विश्ववती त्रिपाठी व अन्य स्टाफकर्मी व हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से पूछताछ की। रविवार रात करीब सवा नौ बजे अनुष्का कक्षा 12 की छात्रा के पास गई। कहा कि वह उसके पास लेटेगी। इस पर छात्रा ने उसे अपना बेड दे दिया। रात करीब एक बजे अनुष्का अपने बेड पर चली गई। छात्राओं के अनुसार ढाई बजे तक अनुष्का को टहलते हुए देखा गया।
सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब पीटी के लिए छात्राएं उठीं, तो अनुष्का नजर नहीं आई। करीब छह बजे पूजाघर को बंद देख दीपा और अंशिका ने दरवाजा खींचा तो वह खुल गया। छात्राओं के अनुसार अंदर अनुष्का का शव फंदे पर लटका हुआ था। छात्राओं ने जानकारी वार्डन और प्रधानाचार्य को दी और खुद ही टुपट्टा काटकर शव फंदे से उतारा। इसके बाद प्रधानाचार्य स्टॉफ के साथ अनुष्का को सोमवार सुबह 6:25 बजे जिला अस्पताल लाईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हॉस्टल के मुख्य हॉल के बाहर बरामदे में एक किनारे कमरा बना हुआ है। इस कमरे को छात्राओं ने पूजा घर बना रखा है। फंदा कमरे में लगी पंखे की रॉड में टुपट्टे से लगाया गया था। ठीक नीचे एक स्टूल रखा था। वहीं छात्रा के शरीर पर जगह-जगह नीले रंग के निशान थे। इन्हीं के आधार पर परिजनों ने मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है। आशंका यह भी जताई जा रही थी कि छात्रा को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद पंखे से लटका दिया गया हो।
शहर के मोहल्ला गोपीनाथ अड्डा निवासी निवासी सुभाषचंद्र पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का पांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा 11 की छात्रा थी। वो विद्यालय परिसर स्थित हॉस्टल में ही रहती थी।
सोमवार की सुबह करीब 6:25 बजे सुभाष की पत्नी साधना के पास रिश्तेदार विजय मिश्रा ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है, शव जिला अस्पताल में है। इतना सुनते ही साधना अनभ्य परिजनों के साथ जिला अजस्पताल पहुंच गईं। यहां मौजूद विद्यालय स्टॉफ ने बताया कि छात्रा ने हॉस्टल के पूजा घर में पंखे की रॉड से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?