आगरा के खंदौली के एक गांव में मंगलवार देर शाम बवाल हो गया। किशोरी के अपहरण के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सैकड़ों लोगों ने आरोपी पक्ष के मकान पर हमला बोल दिया। घरों और वाहनों में आग लगा दी।
थाना खंदौली में गांव सैमरा मंगलवार देर शाम सुलग उठा। यहां एक किशोरी लापता है। उसके अपहरण का आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर है। देर शाम किशोरी पक्ष के सैकड़ों लोग आरोपी युवक के घर पहुंच गए।
लोगों ने यहां आरोपी के मकान पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने 12 दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। पथराव की घटना भी घटित हुई। सूत्र बताते है कि करीब आधा दर्जन घरों पर पथराव हुआ। बताते हैं कि बवाल के एक घंटे तक मात्र चार पुलिसकर्मी मौजूद थे। वे कुछ कर नहीं सके।
इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। एक घंटे के बाद जब कई थानों की पुलिस पहुंची तो बलवाई को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। करीब दो सौ बलवाई मौके पर मौजूद थे। जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?