विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले 100 दिन का ब्योरा दे रहे एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को उन्होंने भारत का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ‘पाक अधिकृत कश्मीर वैधानिक रूप से हिस्सा है। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वह भी भारत के अधिकार क्षेत्र में आ जाएगा।’
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते दबदबे से लेकर कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से जारी तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहरीन, मालदीव, रूस दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि इन सौ दिनों में कई देशों के साथ हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘गुलाम कश्मीर भारत का हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि एक दिन इस पर हमारा अधिकार हो जाएगा।’
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम न लेते हुए कहा, ‘हमारे एक पड़ोसी की ओर से अलग तरह की चुनौती है, यह तब तक ऐसा ही रहेगा जब तक वह सामान्य नहीं हो जाता और आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।’कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के प्रयासों को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, ‘भारत की स्थिति मजबूत हुई हैं और इसके आंतरिक मामले भी मजबूत हो जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि कश्मीर पर लोग क्या कहते हैं उसकी चिंता न करें, इस पर 1972 से भारत के लिए भविष्यवाणी की जाती रही है।
उन्होंने लद्दाख में पांगोंग झील के करीब भारत व चीनी सेना के आमने-सामने होने के मुद्दे पर कहा, ‘वहां लड़ाई नहीं हुई। वहां केवल दोनों देशों के सैनिक तैनात थे, अब मामले का समाधान हो गया।’ उन्होंने इस्लामाबाद में जासूसी के आरोप में कैद कुलभूषण जाधव के मामले पर बोला कि सिंध में जो अभी हो रहा वह केवल पिछले 100 दिनों में नहीं हुआ है। सिख लड़कियों के अपहरण का भी मामला हुआ है।
अफ्रीका के साथ संबंधों के प्रगाढ़ होने की बात को रेखांकित करते हुए कहा कि वहां 18 भारतीय दूतावास खोले जाने का काम चल रहा है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हाल में ही पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘जी 20, ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों पर भारत की आवाज सुनी जाने लगी है।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘विदेश नीति व देश की नीतियों के बीच मजबूत लिंक बने हैं। पिछले 100 दिनों में हम अफ्रीका में काफी एक्टिव हुए हैं। हमारी अफ्रीका प्रतिबद्धताओं को लेकर हमारे प्रयासों में काफी इजाफा हुआ है। वहां 18 दूतावास को खोलने का काम चल रहा है।’
उन्होंने आगे बताया कि हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के ह्यूस्टन इवेंट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?