भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। विनेश ने 53 किग्रा भारवर्ग में ग्रीस की मारिया प्रेवोलारकी को हारकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
मंगलवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत तो जबरदस्त की थी, लेकिन जापान की मौजूदा चैंपियन मायु मुकैदा से हारकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में खिताब की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन उन्हें भाग्य का साथ मिला और रेपेचेज राउंड के तहत मेडल जीतने का मौका मिला और अब वह ओलंपिक 2020 में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय पहलवान बन गई हैं।
फोगाट ने रेसलिंग चैंपियनशिप में रेपेचेज के दूसरे मुकाबले में यूएसए की सारा एन को 8-2 हराकर ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है और अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए के लिए उनका मुकाबला आज रात मारिया प्रेवोलाराकी से होगा। इससे पहले विनेश ने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले मुकाबले में यूलिया खावलदजी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया था। रेपचेज में विनेश शुरुआत से ही हावी दिख रही थीं।
हरियाणा की विनेश ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में खिताब जीते हैं, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में अभी तक पदक जीतने में नाकाम रही हैं। विनेश को पहले दौर में कड़ी नेश को 53 किग्रा में बेहद कड़ा ड्रॉ मिला है।
उन्होंने पहले दौर में रियो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सोफिया मैटसन को 13-0 से हराकर शानदार शुरुआत की, लेकिन विश्व में नंबर-2 मुकैदा के सामने विनेश अपनी आक्रामक रणनीति पर कायम नहीं रहीं और 0-7 से हार गईं। पहले 60-70 सेकंड में कोई अंक नहीं बना, क्योंकि तब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को परख रही थीं। इसके बाद जापानी पहलवान ने दबदबा बनाया और विनेश ने लगातार अंक गंवाए।
25 वर्षीय विनेश फोगाट को रियो ओलंपिक 2016 में चोट लग गई थी। उसके बाद वह काफी समय पर बिस्तर पर रहीं, लेकिन इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और फिर से अखाड़े में उतरी। विनेश ने शानदार वापसी की और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने 21वें कॉमनवेलथ गेम्स में 50 किलोग्राम की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।
विनेश फोगाट द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता महावीर फोगाट की भतीजी और इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट की चचेरी बहन है। 24 अगस्त 1994 को जन्मीं विनेश के पिता राजपाल का जमीनी विवाद के चलते मर्डर हो गया था, जिसके बाद महावीर फोगाट ने विनेश और उसकी बहन प्रियंका को अपनाया और पहलवानी की ट्रेनिंग दी। विनेश ने भी अपने ताऊ जी का मान रखते हुए इंटरनेशनल लेवल पर एक गोल्ड समेत 8 मेडल जीतकर उनका और देश का नाम रोशन किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?