पाकिस्तान में इस्लामी कट्टरपंथी हिन्दूओं के दुश्मन बन गए हैं जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे है विरोध करने पर ऐसे हिन्दूओं की हत्या की जा रही है।पाकिस्तान में एक हिंदू मेडिकल की छात्रा की हत्या के बाद बवाल मच गया है। 24 वर्षीय नम्रता चंदानी को इंसाफ दिलाने के लिए पाकिस्तान में रह रहे हिंदू समूदाय के लोग सड़कों पर उतर कर इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।मंगलवार को सिंध प्रांत के घोटकी में मेडिकल की छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।
पाकिस्तान में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम ले रही है। एक बार फिर सिंध प्रांत में एक हिंदू मेडिकल छात्रा की हत्या की खबर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से हुई है। मृतक का नाम नम्रता चंदानी था और वह पाकिस्तान के घोटकी के ही मीरपुर मथेलो की रहने वाली थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है यह कहना मुश्किल है। लेकिन नम्रता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं है उसकी हत्या की गई है।
नम्रता के भाई डॉ विशाल सुंदर ने कहा है कि उनकी बहन के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान हैं, जैसे कोई व्यक्ति उसे पकड़ रहा था। उन्होंने कहा कि हम अल्पसंख्यक हैं, कृपया हमारे लिए खड़े हों।
नम्रता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की छात्रा थी। नम्रता का शव हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सुबह नम्रता की दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया और यहां तक कि उसका नाम भी चिल्लाया लेकिन नमृता ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नम्रता के शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लरकाना डीआईजी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। वहीं, इस मामले में डेंटल कॉलेज के कुलपति डॉ अनिला अताउर रहमान के कहा कि पहली नजर में यह घटना आत्महत्या जान पड़ती है। लेकिन पुलिस और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।
नम्रता चंदानी (Namrata Chandani) के लिए हजारों की संख्या में हिंदू अल्पसंख्यक सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।लोग नम्रता के लिए न्याय और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस बीच नम्रता चंदानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।
सिंधी हिंदू लड़की की इस कथित हत्या के विरोध में कराची की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।वहीं, सोशल मीडिया पर नम्रता के लिए ‘जस्टिस फॉर नम्रता चंदानी’ कैंपेन भी चलाया जा रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत