प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 69वें जन्मदिन पर गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन का आशीर्वाद लिया। सरदार सरोवर डैम का मुआयना करने और केवडिया में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब ढाई बजे गांधीनगर में अपनी मां के आवास पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के साथ ही बैठकर दोपहर का खाना भी खाया।
इससे पहले, लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के शपथ से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया था।
जन्मदिन के मौके पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह-सुबह गांधीनगर में अपनी मां हीरा बेन से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा हालांकि ये परंपरा से हटकर है। पीएम नरेंद्र मोदी 2014 से पहले जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वे अपने हर जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले सुबह-सुबह अपनी मां से मुलाकात करते थे. माना जाता है कि एक मीटिंग की वजह से पीएम को अपनी मां से मुलाकात का शेड्यूल बदलना पड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार रात को ही अपने गृह राज्य गुजरात पहुंच गए थे। पहले के कार्यक्रम के हिसाब से उन्हें आज सुबह अपनी मां हीराबेन से मिलना था। उसके बाद वह सरदार सरोवर डैम का मुआयना करने और रैली को संबोधित करने जाते। लेकिन आखिरी वक्त में कार्यक्रम में बदलाव हुआ और पीएम मोदी ने मां हीराबेन से मुलाकात से पहले सरदार सरोवर डैम का दौरा किया व केवडिया में रैली को संबोधित किया।
अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह राज्य गुजरात में हैं केवड़िया के पास सरदार सरोवर बांध पहुंचे पीएम मोदी ने यहां कई बड़े प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री जब यहां कैक्टस गार्डन में पहुंचे तो एक अलग नज़ारा देखने को मिला. प्रधानमंत्री को एक बास्केट दी गई, जिसमें कई तितलियां थीं. पीएम ने बास्केट खोली और हजारों तितलियों को आजाद पर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?