प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 69 साल के हो गए हैं। इस बार वह अपने गृहराज्य गुजरात में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। यहां उनके एक उत्साही प्रशंसक ने संकटमोचन मंदिर में सोने का मुकुट दान किया है। यह मुकुट 1.25 किलो वजनी है।
पीएम मोदी के इस प्रशंसक का नाम अरविद सिंह है जिसने सोमवार को वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर में भगवान हनुमान को सोने का मुकुट चढ़ाया है। अरविंद ने बताया कि उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि अगर पीएम मोदी दूसरी बार सत्ता में आते हैं तो वह भगवान हनुमान को सोने का मुकुट चढ़ाएंगे।अरविंद ने बताया, ‘लोकसभा चुनाव से पहले मैंने मन्नत मांगी थी कि अगर मोदी जी ने दोबारा सरकार बनाई तो मैं भगवान हनुमान को 1.25 किलो का सोने का मुकुट दान करूंगा।’
मंदिर के पुजारी ने कहा, ‘वह (पीएम मोदी) इस देश का निर्माण कर रहे हैं जैसा पिछले 75 सालों में कभी नहीं हुआ। इसलिए तय हुआ कि यह मुकुट पीएम मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले भगवान हनुमान को दान किया जाएगा, इस विश्वास के साथ कि पीएम मोदी और भारत का भविष्य सोने की तरह चमकेगा। यह काशी के लोगों की तरफ से उन्हें भेंट है।’
आपको बता दें कि 29 जुलाई को वह इस मुकुट के साथ पीएमओ पहुंचे थे. पीएम मोदी ने मुकुट का अवलोकन करते हुए स्पर्श किया था.
पीएम के जन्मदिन से एक दिन पहले मुकुट को काशीवासियों की तरफ से हनुमान जी को अर्पित करने से पहले सोमवार की शाम दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ भवन में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुकुट का विधिवत पूजन किया गया और स्वर्ण मुकुट मंदिर के महंत को सौंप दिया गया।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिवाली मनायी गयी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?