ताजमहल के बाद अब आगरा किले में भी बेबी फीडिंग रूम की सुविधा उपलब्ध हो
गई। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की पत्नी मधु बघेल ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया,इस दौरान सांसद भी मौजूद रहे।
शहर में यह दूसरा स्मारक होगा, जहां बेबी फीडिंग रूम की सुविधा होगी। इससे पहले 29 अगस्त को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ताजमहल पर वातानुकूलित बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ किया था। यहां माताएं अपने बच्चों को फीडिंग करा सकती हैं।
मातृत्व सुख के इन पलों मे कभी-कभी ऐसी स्थितियां ऐसी भी बन जाती थीं कि शर्म के साथ असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ता था। सैलानियों को दुधमुंहे बच्चे के साथ आने की स्थिति में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की योजना के तहत बेबी फीडिंग रूम स्थापित किये जा रहे हैं।
एएसआई द्वारा यह सुविधा आगरा किले में उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें 12 बाई 12 के इस कमरे में सोफा सेट, मेज, कुर्सी आदि सुविधाएं होंगी। यहां एक महिला कर्मचारी भी मौजूद रहेगी।
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताज, किला और सीकरी में बेबी फीडिंग रूम से महिलाओं को आसानी होगी और बच्चों पर पूरा ध्यान दिया जा सकेगा। इन रूम में कुर्सी, मेज, पंखा और लाइट के साथ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिला पर्यटकों का फीडबैक लेकर अन्य सुविधाओं को देने पर विचार होगा।
एएसआई आगरा सर्किल ने दिल्ली मुख्यालय को तीनों वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों में बेबी फीडिंग रूम खोलने का प्रस्ताव भेजा था। ताजमहल और आगरा किला में ये सुविधा शुरू हो गई है। अब सीकरी में भी इसके लिए काम किया जाएगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत