पश्चिम बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर किए गए हमले से बीजेपी लाल है। बीजेपी ने आज कहा कि जेयू का कैंपस राष्ट्रविरोधियों और वामपंथियों का अड्डा बन गया है और उनके कैडर इस अड्डे को तहस-नहस करने के लिए बालाकोट जैसी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करेंगे। बता दें कि गुरुवार को वामपंथी छात्र संगठनों ने मंत्री सुप्रियो के कपड़े फाड़ डाले थे और बाल खींचे थे। बाद में राज्यपाल जगदीप धनकड़ जेयू पहुंचकर मंत्री को अपनी कार में ले गए थे। इस दौरान राज्यपाल के कार का भी छात्रों ने घेराव किया था।
घोष ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह जादवपुर यूनिवर्सिटी में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे इसलिए बैठी रही क्योंकि उसे कैंपस में बाबुल सुप्रीयो की हत्या का इंतजार था। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरी घटना विस्तार से लिखकर बताएंगे। उन्होंने कहा, ‘जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस राष्ट्रविरोधी और कम्यूनिस्ट गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। जिस तरह हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आंतकी अड्डों को तबाह किया था, हमारे कैडर भी उसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक कर जेयू कैंपस में इन राष्ट्रविरोधी अड्डों को तहस-नहस कर देंगे।’
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता और केंद्र में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो गुरुवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे जहां उनको छात्रों के एक समूह ने काले झंडे दिखाए। फिर उग्र छात्रों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ अभद्रता की। सुप्रीयो बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने जेयू कैंपस गए थे।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे राज्यपाल भी विरोध के कारण काफी देर तक परिसर में नहीं घुस सके। बाद में जब राज्यपाल परिसर से बाबुल सुप्रियो के साथ निकलने की कोशिश करने लगे तो यहां पर भी उन्हें छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद राज्यपाल किसी तरह बाबुल सुप्रियो को अपनी कार में लेकर विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत