कानपुर के काकादेव स्थित एक फैक्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक के बाद एक दो फांसी पर लटकती हुईं लाशें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शवों को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दीपक के पिता ने बताया कि सुबह दीपक के फोन न उठाने पर उन्होंने फैक्ट्री के गार्ड सुरेश को फोन किया जो सुबह की शिफ्ट में रहता है। सुरेश ने फैक्ट्री पहुंच कर दरवाजा खटखटाया पर काफी देर तक न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला।
इसपर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। सिक्योरिटी रूम के पास पहुंचते ही पुलिस को दीपक का शव पंखे के कुंडे में झूलता हुआ मिला। कुछ दूरी पर ही गूलर के पेड़ पर उसके दोस्त सचिन की भी लाश टंगी थी। दीपक के परिजनों ने अग्यात लोगों पर हत्या कर शव लटकाने की बात कही है। दीपक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार हूं। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।मृतक दीपक के पिता द्वारिका पाल ने कहा कि, सचिन मेरे बेटे दीपक का दोस्त है। मुझे लग रहा है कि दोनों बच्चो की किसी ने रात में हत्या की और शव को लटका दिया।
दोस्तों के आत्महत्या करने के मामले की जानकारी पर एसपी पश्चिम संजीव सुमन भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान ने कहा कि दीपक के पास सुसाइड नोट मिलने से माना जा रहा है कि पहले दीपक ने फांसी लगाई है। फंसने से बचने के लिए उसके दोस्त में फांसी लगा ली। दीपक के आत्महत्या के पीछे क्या कारण था यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?