मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने पत्नी संग ताज का भ्रमण किया। वो लगभग पौन घंटे स्मारक में रुके। वीवीआइपी विजिट के कारण ताजमहल दो घंटे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। इससे पर्यटक परेशान रहे।
मंगोलियन राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा निर्धारित समय से एक घंटा देरी से आगरा पहुंचे। शिल्पग्राम पर उनका स्वागत यूपी के पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। स्वागत के बाद मंगोलियन राष्ट्रपति गोल्फकार्ट से ताजमहल के लिए रवाना हुए।
मंगोलिया के राष्ट्रपति दोपहर करीब 12 बजे ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा पहुंचे। शिल्पग्राम पर स्वागत सत्कार के बाद वे ताज के दीदार के लिए रवाना हुए।जैसे ताजमहल पहुंचे शहर बारिश शुरू हो चुकी थी ताजमहल पर रिमझिम बारिश हो रही थी। अचानक हुई बारिश के कारण मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमाजीन बतुल्गा को छाता लगाकर ताज का भ्रमण करना पड़ा। पत्नी सहित ताज का भ्रमण उन्होंने किया।
ताज भ्रमण के दौरान मंगोलियन राष्ट्रपति ताजमहल की पच्चीकारी से खासा प्रभावित हुए। उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। हालांकि डायना बेंच गीली होने के कारण वो उस पर बैठकर फोटो नहीं खिंचा पाए।
वीवीआइपी विजिट के कारण ताज की टिकट विंडो सुबह 10 बजे से बंद हो गयी थीं। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि वीकएंड के कारण शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?