‘हाउडी मोदी’ इवेंट में अपना बहुप्रतीक्षित भाषण देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की धरती से पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ करार देते हुए कहा कि 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? उन्होंने कहा कि इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीति का केंद्र बना दिया है, ये वो लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आतंक के समर्थक हैं और उसे पालते पोसते हैं। उनकी पहचान सिर्फ आप नहीं पूरी दुनिया अच्छी तरह करती है। हालांकि अपने पूरे भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर पाक के विरोध को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने 70 साल पुरानी बाधा को विदा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारी संसद के दोनों सदनों में घंटों तक इसकी चर्चा हुई। भारत में हमारी पार्टी के पास उच्च सदन में बहुमत नहीं है। इसके बाद भी इससे जुड़े फैसले दो तिहाई बहुमत से पारित हुए।’ उन्होंने इवेंट में मौजूद लोगों से कहा, ‘मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी सांसदों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन हो जाए। उनके इस आग्रह के बाद लोग खड़े हो गए और देर तक स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।’
देश के सामने 70 साल से आर्टिकल 370 एक बड़ा चैलेंज था, जिसे भारत ने फेयरवेल दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस अनुच्छेद ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास और समान अधिकार से वंचित रखा था। इसका लाभ आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने वाली ताकतें उठा रही थीं। अब भारत के संविधान के सभी अधिकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को भी मिलेंगे। वहां की महिलाओं, बच्चों और दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘अब समय आ गया है, जब आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में प्रेजिडेंट ट्रंप पूरी मजबूती के साथ आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं। एक बार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का जो मनोबल है, उसके लिए भी स्टैंडिंग ओवेशन देंगे।’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है और बहुत कुछ बदल रहा है। हमने नई चुनौतियां तय करने और उन्हें खत्म करने की जिद ठान रखी है। इन्हीं भावनाओं पर मैंने एक कविता लिखा थी, ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है।’
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के संबंधों की कहानी सुनाई। उन्होंने दुनिया के लिए दोनों देशों के संबंधों को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि हम यहां नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री बनते हुए देख रहे हैं। एनआरजी स्टेडियम की यह एनर्जी भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती सिनर्जी की गवाह है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रेजिडेंट ट्रंप का यहां आना और अमेरिका की महान डिमॉक्रसी के अलग-अलग प्रतिनिधियों का आना भारत के 1.3 अरब लोगों का सम्मान है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?